भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बड़बोले हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लोकदेवता तेजाजी महाराज का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। युवा भाजपा के साथ हैं। भाजपा ने निकाय चुनाव में 30-40 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए हैं। महिलाओं को काफी टिकट दिए गए हैं। आगामी पंचायतीराज चुनावों में भी युवाओं को ज्यादा टिकट दिए जाएंगे। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा आज सीकर में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार बाड़ाबंदी की सरकार बन गई थी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने भर्ती कैलेंडर जारी करके बिना पेपर लीक के 410 परीक्षाएं करवाईं। युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोले। 1 लाख युवाओं को व्यापार के लिए आसान 10 लाख रूपए तक का लोन दिया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पूरे राजस्थान में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन हो रहे हैं। इन युवा सम्मेलन के माध्यम से आमजन को डबल इंजन सरकार की युवा हितैषी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। निकाय चुनाव में नए वोटर्स को भाजपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
Source link

