अहमदाबाद विमान हादसा- पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार आज: अमित शाह शामिल होंगे; अब तक 86 शवों की पहचान हुई, 33 परिजन को सौंपे गए

0
अहमदाबाद विमान हादसा- पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार आज:  अमित शाह शामिल होंगे; अब तक 86 शवों की पहचान हुई, 33 परिजन को सौंपे गए


अहमदाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

अहमदाबाद विमान हादसे को 4 दिन बीत चुके हैं। इन चार दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया है। 86 की पहचान की गई है, जबकि इनमें से 33 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है।

रविवार को गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई। उनका आज चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। गृह मंत्री अमित शाह, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

कल पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की।

दरअसल, 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।

इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।

15 जून की शाम अहमदाबाद सिविल अस्पताल की जारी लिस्ट, 33 शव उनके परिजनों को सौंपे गए

ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला

रविवार को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।

विमान हादसे में अपनों को गंवाने वाले विदेशी नागरिक उनके शवों को पाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

विमान हादसे में अपनों को गंवाने वाले विदेशी नागरिक उनके शवों को पाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…

प्लेन हादसे का फुटेज…

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकोट के महादेव मंदिर में रखा जाएगा रूपाणी का शव

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए राजकोट के श्री दयाशंकर प्रगटेश्वर महादेव मंदिर में रखा जाएगा।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकोट में शाम 5 बजे होगा विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर आज सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

पार्थिव शरीर को विमान के जरिए करीब 2 बजे तक राजकोट पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SDRF अधिकारी ने बताईं रेस्क्यू ऑपरेशन की मुश्किलें

SDRF के अधिकारी शीतल गुजर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जो भी जरूरी उपकरण थे, हमें सभी उपलब्ध करा दिए गए। इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने में एसडीआरएफ ने अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि हम ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर गए, कई के हाथ-पैर जल गए, लेकिन लोगों को बचाने के लिए हमने अपने हाथों को गीले कपड़ों से बांधकर शवों को उठाया। आरएसएस ने तुरंत ब्लड वैन का इंतजाम किया… हमें सिर्फ आधे घंटे में 20-30 अतिरिक्त एम्बुलेंस भी मिल गईं।

01:58 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हॉस्टल से सभी पीड़ितों के शव बरामद किए गए

गुजरात पुलिस के एएसपी, एसडीआरएफ और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के नोडल अधिकारी शीतल गुजर ने बताया कि उस समय इमारत के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत ही जोखिम भरा था क्योंकि तापमान बहुत ज्यादा था।

उन्होंने कहा कि फायर डिपार्टमेंट ने हमारी टीम के अंदर जाने के लिए जरूरी इंतजाम किए। हमने हॉस्टल के अंदर फंसे लोगों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी वरिष्ठ अधिकारी हमसे लगातार संपर्क में थे। हमने सभी पीड़ितों के शव बरामद कर लिए हैं।

12:18 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शव से जुड़ी जानकारी के लिए अस्पताल के जारी नंबर

अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों से अधिकृत व्यक्ति के किए कॉल पर ही ध्यान दें। यह कॉल DNA मैच और शव के आने की सूचना देगा।

9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875

12:17 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मृतकों के परिजन की सहायता के लिए 230 टीमें गठित

राहत आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजन की सहायता के लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें परिजन को उनके गांव तक ले जाएंगी और अंतिम संस्कार तक उनके साथ बनी रहेंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्लेन हादसे के मृतकों और घायलों के परिवारों को एअर इंडिया ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। X पोस्ट में कहा- हम दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हमने सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिजन/रिश्तेदारों से संपर्क करके संवेदना व्यक्त की है।

पोस्ट में कहा गया कि 400 से अधिक परिवार के सदस्य अहमदाबाद पहुंचे हैं। ग्राउंड पर उनकी मदद के लिए हमारी टीमें तैनात हैं। अहमदाबाद में प्रत्येक प्रभावित परिवार को एअर इंडिया ने कम से कम एक केयर टेकर सौंपा है। जो उनकी मदद करेगा।

हमारी पहली प्राथमिकता है कि मृतकों के शव और उनका सामान पीड़ित परिवारों को सौंपा जाए। एअर इंडिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। गुजरात से बाहर जाने वालों की हर प्रकार से मदद के लिए तत्पर है।

12:13 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन  डायरेक्ट फ्लाइट स्थगित

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना के बाद एअर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने फ्लाइट नंबर ‘171’ का इस्तेमाल बंद करने का फैसला किया है। अहमदाबाद-लंदन की यह फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन संचालित होती थी।

हालांकि, विमान दुर्घटना के बाद शनिवार को संचालित होने वाली लंदन फ्लाइट को सिस्टम से हटा दिया गया है। जब तक इस रूट पर कोई दूसरा विमान नहीं लगाया जाता, तब तक यह फ्लाइट संचालित नहीं होगी।

अगले कुछ दिनों तक यात्रियों को अहमदाबाद से लंदन के लिए सीधी सेवा नहीं मिल पाएगी। उन्हें मुंबई या दिल्ली के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी। अभी यह तय नहीं है कि एअर इंडिया इस रूट पर कब से फ्लाइट संचालित करेगी। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा।

12:11 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बोइंग टीम अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंची

विमान कंपनी बोइंग की एक टीम 15 जून को एक टीम अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर पहुंची। 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

12:11 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर बोले- ब्लैक बॉक्स का मिलना जरूरी था

अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछा निधि पानी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स को निकालना बेहद जरूरी था। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स या तो प्लेन के आगे वाले हिस्से में होता है या फिर पीछे। सौभाग्य से इस हादसे में प्लेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ था, बल्कि वह पहली बिल्डिंग में फंसा हुआ था।

AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम ने क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। इसके बाद ब्लैक बॉक्स को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

12:09 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

तुर्किये बोला- दुर्घटनाग्रस्त विमान का रखरखाव हमारी कंपनी ने नहीं किया

तुर्किये ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान का रखरखाव टर्किश टेक्निक कंपनी द्वारा जाने का दावा नकार दिया। तुर्किये के सूचना विभाग ने X पर लिखा- ऐसा दावा करना जनता को गुमराह करने और भारत-तुर्किये संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश है।

एअर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच सिर्फ B777 विमान के रखरखाव के लिए समझौता हुआ था। जिस विमान का एक्सीडेंट हुआ, उस पर टर्किश टेक्निक ने कभी भी रखरखाव का काम नहीं किया। इतना ही नहीं कंपनी ने अब तक एअर इंडिया के किसी भी बोइंग 787-8 विमान को सर्विस नहीं किया है।

हमें जानकारी है कि किस कंपनी ने आखिरी बार उस विमान की सर्विसिंग की थी, लेकिन हम इस पर कुछ नहीं कह सकते ताकि गलतफहमियां न फैलें। हमारी संस्था ऐसे झूठे दावों पर नजर रखेगी और तुर्की की छवि को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगी।

12:02 AM16 जून 2025

  • कॉपी लिंक

उड्डयन मंत्री बोले- 3 महीने में जांच टीम रिपोर्ट सौंपेगी

नागरिक उड्डयन मंत्री ने 14 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें DGCA और IB के अधिकारी शामिल हैं। हर पहलू से हादसे की जांच की जा रही है। टीम 3 महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।

विमान का ब्लैक बॉक्स 13 जून शाम 5 बजे बरामद हुआ है। इससे हादसे की वजह पता चल सकेगी। 650 फीट की ऊंचाई पर प्लेन में खराबी आई थी। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी।

वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी।

11:59 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मार्च में प्लेन के दाएं इंजन की मरम्मत हुई थी

PTI के मुताबिक, एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के दाएं इंजन की मार्च में मरम्मत की गई थी। इसके अलावा बाएं इंजन की भी जांच की गई थी। जून 2023 में इसकी पूरी जांच की गई थी। अगली जांच इस साल दिसंबर में होनी थी। प्लेन में GE एयरोस्पेस के बनाए GEnx इंजन लगे थे। प्लेन के इंजन कोई समस्या नहीं थी।

11:59 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था

DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।

11:59 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई थी। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।

11:58 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की मदद देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा।

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। एअर इंडिया ने भी घायलों और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए के अलावा 25 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।

11:58 PM15 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, ‘हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।’

उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं…



Source link