Monday, May 25, 2026
Homeराज्यदिल्लीभास्कर अपडेट्स: असम के धुबरी में मंदिर के पास गोमांस मिलने...

भास्कर अपडेट्स: असम के धुबरी में मंदिर के पास गोमांस मिलने से सांप्रदायिक तनाव; जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Mumbra Railway Station Accident | Delhi Mumbai News

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

असम के धुबरी शहर में रविवार को एक मंदिर के पास गोमांस का टुकड़ा मिलने के बाद माहौल बिगड़ गया। इसके विरोध में सोमवार को कई लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी।

जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी है। अब धुबरी शहर में सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। पांच या उससे ज्यादा लोग किसी भी सार्वजनिक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। रैली, जुलूस और प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

जिलाधिकारी दिबाकर नाथ ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू नहीं है, लेकिन सख्ती रहेगी। जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि ईद के दिन कई जगह अवैध रूप से जानवर काटे गए थे। अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पुलिस को कार के अंदर व्यक्ति का शव मिला

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में सोमवार शाम को एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति मृतक अवस्था में मिला। मृतक की पहचान पहचान राकेश कुमार (55), निवासी चौखंडी के रूप में हुई है।

शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को कॉल मिली कि PVR विकासपुरी के पास एक कार कल शाम से ऐसे ही खड़ी है और उसमें से तेज बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कार खुली थी और अंदर एक आदमी मृत हालत में पड़ा था। उसकी

शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की सही वजह पता चल सके। परिवार को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई आपराधिक बात नहीं दिखी है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments