Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीDU छात्रा के हत्यारोपी पड़ोसी की कहानी: कोराेना में मां-बाप खोए,...

DU छात्रा के हत्यारोपी पड़ोसी की कहानी: कोराेना में मां-बाप खोए, 12 ट्रक, प्लॉट और ब्रेजा कार बेची; अरुणा के पिता ने दिया था सहारा – Faridabad News




हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा अरुणा की हत्या के मामले में आरोपी विपिन यादव और उसके परिवार के बीच रिश्तों की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान विपिन के सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। उस समय वह महज 17 साल का था। परिवार में इकलौता होने के कारण वह बिल्कुल अकेला पड़ गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में पड़ोसी ट्रांसपोर्टर शंभू, यानी अरुणा के पिता ने उसकी मदद की। उन्होंने उसे अपने घर में परिवार के सदस्य की तरह रखा। इतना ही नहीं, उन्होंने विपिन को मोटरसाइकिल भी दिलवाई थी। मगर अब बेटी की हत्या के बाद परिवार को बार-बार उस वक्त की याद आ रही है, जब उन्होंने विपिन को बेटा मानकर सहारा दिया था। विपिन 23 नवंबर को होटल में अरुणा की हत्या करने के बाद से फरार है। परिवार अब इंतजार कर रहा है कि पुलिस कब विपिन को गिरफ्तार करेगी और उससे पूछेगी कि उसने उनके भरोसे के साथ ऐसा धोखा क्यों किया। विपिन पर भरोसा करने से लेकर टूटने तक की कहानी… हत्यारोपी विपिन ने होटल में छोड़े थे दो नोट… पहले नोट में लिखा- पहले उसे मारा फिर खुद को… पुलिस को कमरे से विपिन के हस्ताक्षर वाले दो नोट मिले हैं। पहले नोट में उसने खुद को विपिन यादव बताते हुए लिखा कि वह और अन्नू (अरुणा) 8 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों दुनिया से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं। उसने लिखा कि उसने पहले अन्नू को मारा और फिर खुद को। यह सब दोनों ने सोच-समझकर और होश में किया। नोट में आगे लिखा है कि उसने 3-4 बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन हर बार बच गया। इसलिए वह नहर में कूद गया। उसने लिखा कि उसने अपनी आखिरी लोकेशन अन्नू के फोन पर छोड़ दी है और उसकी सुसाइड की आखिरी लोकेशन भी उसी फोन पर मिलेगी। नोट में अंकित नाम और एक मोबाइल नंबर भी लिखा है। दूसरे नोट में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब दूसरे नोट में विपिन ने अलग-अलग लोगों से लिए और उन्हें दिए गए पैसों का हिसाब लिखा है। इसमें विपुल के 50 हजार रुपए, हरिओम पंडित के 3.50 लाख रुपए का जिक्र है। उसने लिखा कि हरिओम को ब्याज सहित 2 लाख रुपए दे चुका है और अब ब्याज के रुपए बचे हैं। उसके घर के कागजात हरिओम के पास हैं और सतीश शर्मा पड़ोसी गारंटर है। इसके अलावा श्याम बिहारी यादव के 1.50 लाख रुपए का जिक्र करते हुए लिखा कि एक लाख रुपए दे चुका है। श्याम बिहारी के बेटे पर अपने एक लाख रुपए बकाया बताए। पदम के एक लाख रुपए बाकी लिखे और कहा कि ये रुपए उसने आज सुबह कैश दिए हैं। वहीं, रितु पर अपने 50 हजार रुपए बकाया होने की बात लिखी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments