मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर बुधवार रात को तेल टैंकर में आग लग गई। वहां मौजूद कई गाड़ियां आग की चपेट में आने से जल गईं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जलती कारों से लोगों को बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सेंट्रल रिजर्वेशन से टकरा गया और पलट गया, जिससे विस्फोट हो गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से जुड़ी 4 फोटो… बचाव कार्य में 39 एम्बुलेंस तैनात हादसा काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में हुआ, जहां आग तेजी से कई कारों में फैल गई। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। घायलों को ज़ायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान में 39 एम्बुलेंस लगाई गई हैं।
Source link

