भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 50 की पार्षद सुषमा बावीसा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” अरेरा कॉलोनी निवासी राकेश जाटव ने वार्ड 50 में आंगनबाड़ी के पास फैली गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि आंगनबाड़ी के पास इतनी गंदगी हो रही है कि बच्चों को बड़ी बीमारी होने का खतरा है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 50 की पार्षद सुषमा बावीसा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान नयापुरा: मेडिकल वेस्ट हटाया, यूजर ने की समाधान की पुष्टि नयापुरा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास मेडिकल वेस्ट पड़े होने को लेकर निकित सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मेडिकल वेस्ट पिछले कई दिनों से पड़ा था, जिससे बीमारी या संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मेडिकल वेस्ट हटाकर समस्या का समाधान करा दिया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने स्वयं की। खुले गड्ढे, गंदगी, जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइट से परेशान भोपालवासी सलैया: झाड़ियों में छिपा ट्रांसफॉर्मर, कभी भी हो सकता है हादसा सलैया एक्सटेंशन-8 निवासी राजकुमार ने लाइट के ट्रांसफॉर्मर को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि ट्रांसफॉर्मर पूरा झाड़ियों से ढंक गया है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। वार्ड 77: खाली प्लॉट पर कचरे का ढेर, बारिश में फैल रही बदबू वार्ड 77 निवासी मोहसिन खान ने प्राइम हॉस्पिटल के पीछे खाली प्लॉट में जमा कचरे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से कचरा पड़ा होने से बारिश में बदबू फैल रही है और कचरा नहीं उठाया जा रहा है। साथ ही, कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना भी नहीं लगाया जा रहा है। बरखेड़ा: महीनों से घर के सामने भरा पानी, आने-जाने में परेशानी बरखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने घर के सामने लंबे समय से पानी और कीचड़ जमा होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि घर के सामने एक महीने से हमेशा पानी भरा रहता है, कीचड़ है, जिस कारण मच्छर भी बहुत हो रहे हैं। आने-जाने में कीचड़ से निकलना पड़ता है और वे बहुत परेशान हैं। बरखेड़ा पठानी: दो महीने से खुदी पड़ी सड़क, रहवासी परेशान बरखेड़ा पठानी निवासी मनीष काले ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि पूरा रोड खुदा हुआ है। दो महीने से कोई ठीक नहीं कर रहा है। इससे सभी को परेशानी हो रही है और गंदगी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
आंगनबाड़ी के पास सफाई हुई: पार्षद सुषमा बावीसा बनीं ‘पब्लिक स्टार’; मेडिकल वेस्ट हटाया, जिम्मेदारों तक पहुंचीं गड्ढे-गंदगी और जलभराव की शिकायतें, आप भी करें समस्या पोस्ट – Bhopal News
RELATED ARTICLES

