आगरा में जून-जुलाई की अपेक्षा अगस्त में बारिश कम हुई है।
आगरा में यमुना भले ही उफान पर हो लेकिन मानसून रूठ गया है। पिछले 14 दिनों में ही 16% बारिश कम हो गई है। इसकी वजह से उमसभरी गर्मी बढ़ गई है। बेचैनी और पसीने से लोग परेशान हैं।
.
क्या कहते हैं बारिश के आंकड़े
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 8 अगस्त तक आगरा में 418.0 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इस समयावधि का औसत 295.8 एमएम था। यानि आगरा में इस समयावधि में 42% बारिश हुई थी।
वहीं, 1 जून से 22 अगस्त तक आगरा में 482 एमएम बारिश हुई। जबकि इस समयावधि का औसत 382.3 एमएम है। यानि इस समयावधि में 26% बारिश हुई।
शनिवार सुबह से ही आगरा में छाये बादल।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
बारिश कम होने की वजह से आगरा के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 अगस्त को अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 22 अगस्त को ये बढ़कर 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई।
देखें क्या रही तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान°C | न्यूनतम तापमान°C |
| 22 अगस्त | 35.8 डिग्री सेल्सियस | 26.7 डिग्री सेल्सियस |
| 21 अगस्त | 34.0 डिग्री सेल्सियस | 27.0 डिग्री सेल्सियस |
| 20 अगस्त | 34.1 डिग्री सेल्सियस | 26.7 डिग्री सेल्सियस |
| 19 अगस्त | 36.1 डिग्री सेल्सियस | 27.3 डिग्री सेल्सियस |
| 18 अगस्त | 35.4 डिग्री सेल्सियस | 27.9 डिग्री सेल्सियस |
| 17 अगस्त | 35.8 डिग्री सेल्सियस | 27.8 डिग्री सेल्सियस |
| 16 अगस्त | 34.0 डिग्री सेल्सियस | 27.4 डिग्री सेल्सियस |
| 15 अगस्त | 35.3 डिग्री सेल्सियस | 27.2 डिग्री सेल्सियस |
पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को दिनभर बादल छाये रहेंगे। दिन में भारी बारिश हो सकती है। 25 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

