Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअलीगढ़ में निजी यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मंजूरी: साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी...

अलीगढ़ में निजी यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मंजूरी: साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी के निर्माण को मिली हरी झंडी, 9.530 हेक्टेयर में बनेगी यूनिवर्सिटी – Aligarh News




अलीगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी करने को हरी झंडी दे दी है। यूनिवर्सिटी का निर्माण 9.530 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्वामी राकेश गुप्ता साईं ने बताया कि संस्थान की ओर से यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर पहले से तैयारियां की जा रही थीं। सारसौल क्षेत्र में पहले से ही आयुर्मेवेदिक मेडिकल कॉलेज संचालित है। अब प्रदेश सरकार की ओर से यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति मिलने के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाइसेंस जारी होते ही यूनिवर्सिटी के निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सरकार की कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने को उन्होंने अलीगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मेडिकल शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा का विस्तार
साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी के शुरू होने के बाद अलीगढ़ में उच्च शिक्षा के विकल्पों का विस्तार होगा। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में पहले से काम कर रहे संस्थान की ओर से अब यूनिवर्सिटी के माध्यम से विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम विकसित करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही 9.530 हेक्टेयर में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी परिसर में शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास की दिशा में काम किया जाएगा। इससे अलीगढ़ और आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। राकेश गुप्ता साईं ने कहा कि सरकार की मंजूरी के बाद अब आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। लाइसेंस जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी निर्माण से जुड़ा काम शुरू कराया जाएगा। आगामी शैक्षणिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों को लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments