Monday, August 3, 2026
Homeराज्यबिहारआज सुबह 8 बजे से मतगणना होगी: मतगणना पूरी होने तक...

आज सुबह 8 बजे से मतगणना होगी: मतगणना पूरी होने तक एएन कॉलेज की ओर नहीं जाएंगी गाड़ियां – Patna News




5 बजे से ही आसपास का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। मतगणना केंद्र एएन कॉलेज में बनाया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसके चलते सुबह 5 बजे से लेकर मतगणना खत्म होने तक बोरिंग रोड और एएन कॉलेज के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। मतगणना समाप्ति तक आकस्मिक वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। पटना यातायात पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई : हंगामा, नारेबाजी या हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से नपटेगी। पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले या आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इन रास्तों पर नो एंट्री
बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज : बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज की ओर, मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की तरफ सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
व्यावसायिक वाहनों पर रोक : बोरिंग रोड में राजापुर पुल से हड़ताली चौक/बेली बोरिंग रोड क्रॉसिंग तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसी तरह पाटलिपुत्र गोलंबर से एएन कॉलेज और पानी टंकी की ओर भी नहीं जा सकेंगी।
शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग : शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज (दुर्गा मंदिर) मोड़ तक का रास्ता आम गाड़ियों के लिए बंद रहेगा। काउंटिंग एजेंटों, प्रत्याशियों और मीडिया की पार्किंग व्यवस्था
काउंटिंग एजेंट…बेली रोड से हड़ताली चौक होते हुए दीघा-आर ब्लॉक अटल पथ होकर एएन कॉलेज के पीछे पहुंचेंगे। अटल पथ के किनारे एक लेन में वाहन पार्क कर पैदल कॉलेज आएंगे। कुर्जी मोड़/पाटलिपुत्र गोलंबर से आने वाले एजेंट सहयोग हॉस्पिटल के पास खाली मैदान में गाड़ी पार्क कर पैदल एएन कॉलेज आएंगे। एजेंटों के वाहन राजापुर पुल, पाटलिपुत्र गोलंबर या बेली बोरिंग रोड होकर बोरिंग रोड में नहीं आ सकेंगे।
उम्मीदवार…बोरिंग रोड की तरफ से आने वाले उम्मीदवारों के वाहन तपस्या मोड़ तक ही आएंगे। वहां से वाहन सहदेव महतो मार्ग या लोहियाचक्र पथ के नीचे दारोगा राय पथ के किनारे पार्क होंगे।
पाटलिपुत्र/कुर्जी की ओर से आने वालों की गाड़ियां पानी टंकी मोड़ तक ही आएंगी। उनकी पार्किंग अटल पथ के किनारे एक लेन में होगी।
मीडिया :ओबी वैन एएन कॉलेज के बाहर सड़क के किनारे पार्क की जाएंगी। मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूर रहेंगे समर्थक, 300 पुलिस बल तैनात : मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों के समर्थक एएन कॉलेज के मुख्य गेट से 100 मीटर दूर ही रहेंगे। एएन कॉलेज और उसके आसपास 300 पुलिस बलों को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्र के अंदर केंद्रीय सुरक्षा बल, बीसैप और पटना पुलिस के 150 जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 12 इंस्पेक्टर, 50 मजिस्ट्रेट और 3 डीएसपी को भी लगाया गया है। 48 हैंड मेटल डिटेक्टर 12 डोर मेटल डिटेक्टर से मतगणना केंद्र के अंदर आने वालों की जांच की जाएगी। जिन्हें पास मिला है, उन्हें अनुमति मिलेगी
मतगणना केंद्र में केवल उन्हीं को प्रवेश मिलेगा, जिनके लिए पास निर्गत किया गया है। केंद्र के अंदर मोबाइल या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु लेकर जाने पर रोक है। प्रत्याशी-उनके प्रतिनिधि का प्रवेश गेट नंबर 1 से होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments