दूध में मिलावट के आरोपी और ‘मिल्क मैजिक’ कंपनी के एमडी किशन मोदी को हमीदिया अस्पताल में वीआईपी के खुलासे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप है। डीजी जेल वरुण कपूर के निर्देश पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में प्रहरी सुधीर शर्मा और मनीष मांझी को निलंबित कर दिया। मोदी 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन के दावे एक-दूसरे से अलग हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि 35 रिमाइंडर भेजे गए थे, तो उनका रिकॉर्ड पुलिस के पास क्यों नहीं है। दोनों विभागों के परस्पर विरोधी दावों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरआई बोले- 4 जुलाई के बाद पत्र नहीं मिला, जेल अधीक्षक का दावा- 35 बार भेजे रिमाइंडर
Source link
दूध में मिलावट पर सजा: सुरक्षा पर पुलिस-जेल प्रशासन आमने-सामने – Bhopal News
RELATED ARTICLES

