Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुरैना में बाइक चुराकर आराम से निकला चोर: कैमरे में दिखा...

मुरैना में बाइक चुराकर आराम से निकला चोर: कैमरे में दिखा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस – Morena News



मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र की अशोक गली में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बाइक चोरी करने वाला अज्ञात आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

.

घर के बाहर खड़ी थी बाइक

जानकारी के अनुसार, अशोक गली निवासी सौरव मुदगल, जो मुदगल कम्प्यूटर का संचालन करते हैं, की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली। कुछ समय बाद बाइक नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

CCTV फुटेज में बाइक ले जाता दिखा चोर

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक व्यक्ति बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कैलारस सतेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार बाइक मालिक की तरफ से शिकायत मिली है सीसीटीवी फुटेज भी आया है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

चोरी हुई बाइक का विवरण

– वाहन नंबर: MP06 MX 0583 – मॉडल: हीरो सीडी डीलक्स – स्थान: अशोक गली, कैलारस – घटना: घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments