Thursday, September 17, 2026
Homeबिज़नेसNSE IPO में पैसा लगाने का मौका आज से, निवेश से पहले...

NSE IPO में पैसा लगाने का मौका आज से, निवेश से पहले जानें 5 जरूरी प्वाइंट्स


देश को लंबे समय से NSE के IPO का इंतजार था जोकि आज खत्म हो जाएगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का करीब 22,569 करोड़ रुपये का IPO आज यानी गुरुवार सुबह 10 बजे आम निवेशकों के लिए खुल रहा है. यह देश के अब तक के सबसे बड़े IPO में शामिल है. NSE के IPO को लेकर निवेशकों की नजर इसके प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और लिस्टिंग पर रहने वाली है.

अगर आप भी NSE IPO में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम देखकर फैसला करना ठीक नहीं होगा. आपको IPO का साइज, शेयर की कीमत, मिनिमम निवेश, आवेदन की तारीख और लिस्टिंग से जुड़ी जानकारी भी समझना जरूरी है.

कितना बड़ा है NSE IPO?

NSE का IPO करीब 22,561.57 करोड़ रुपये का है. यह पूरी तरह Offer for Sale (OFS) है. इसका मतलब है कि NSE इस इश्यू के जरिए नए शेयर जारी नहीं करेगा. मौजूदा शेयरधारक अपने करीब 12.64 करोड़ शेयर निवेशकों को बेचेंगे. यह IPO बुक बिल्डिंग इश्यू है. IPO के बाद NSE की प्रस्तावित वैल्यूएशन करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

NSE IPO के लिए सब्सक्रिप्शन आज यानी 17 सितंबर 2026 से शुरू होगा. निवेशक इसमें 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होने की उम्मीद है. इसके बाद NSE के शेयरों की BSE पर लिस्टिंग 24 सितंबर 2026 को होने की संभावित तारीख है.

कितना है NSE IPO का प्राइस बैंड?

NSE ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये तय किया है. यानी निवेशक इसी दायरे में बोली लगा सकेंगे. IPO का लॉट साइज 8 शेयर है.अगर कोई रिटेल निवेशक ऊपरी प्राइस बैंड यानी 1,785 रुपये के हिसाब से एक लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे कुल 14,280 रुपये लगाने होंगे. इस IPO के लिए Kotak Mahindra Capital Company Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG Intime India Pvt. Ltd. इसका रजिस्ट्रार है.

NSE IPO का GMP कितना है?

NSE IPO का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 125 रुपये है. 17 सितंबर 2026 को सुबह 6:58 बजे के अपडेट किए गए GMP के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड 1,785 रुपये है और 125 रुपये GMP के हिसाब से लिस्टिंग प्राइस करीब 1,910 रुपये हो सकती है. यानी ग्रे मार्केट के मौजूदा संकेत के आधार पर IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत इश्यू के अपर प्राइस से करीब 7% ज्यादा हो सकती है.

एंकर निवेशकों से कितने पैसे जुटाए?

NSE ने एंकर निवेशकों से करीब 6,746.2 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें देश और विदेश के कई बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इस एंकर निवेश में सबसे बड़ा निवेशक रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments