Friday, April 17, 2026
Homeफूडआटा, दूध और चीनी से बनती है ये अनोखी मिठाई! मुंह में...

आटा, दूध और चीनी से बनती है ये अनोखी मिठाई! मुंह में ऱखते ही जाएगी घुल, खाना है तो दिल्ली में यहां आएं


Last Updated:

Delhi Street Food: इन दिनों दिल्ली हाट आईएनए में मास्टर क्रिएशन चल रहा है, जोकि 15 दिसंबर तक चलेगा. इसमें एक नई डिश आई हुई है जो जलेबी से भी ज्यादा लजीज है. इसे रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स में मिला कर दिया जा रहा है. जिसे खाने वाले खाते ही रह जा रहे हैं. मीठा पसंद करने वालों के लिए यह डिश किसी जन्नत से कम नहीं है. 

दिल्ली के मास्टर क्रिएशन में इसे बनाया जा रहा है, इसे बना रहे राहुल ने बताया कि इसे बनाने के लिए आटे, दूध और चीनी के पतले घोल को लिया जाता है. फिर उसे तलकर एक साधारण (चीनी और सुगंधित) चाशनी में भिगो दिया जाता है. उन्होंने बताया कि गेहूं का आटा ही इसमें इस्तेमाल किया जाता है. इसीलिए यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है. इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

न्यूज

उन्होंने बताया कि जिस तरह लोगों को जलेबी पसंद आती है. कुछ लोग जलेबी को भी रबड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन यहां पर मालपुआ को रबड़ी के साथ दिया जाता है. रबड़ी भी उनकी अपनी बनाई हुई बेहद खास होती है. जिसे दूध के साथ ही केसर और तमाम ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है. जो मालपुआ के स्वाद को और भी कई गुना बढ़ा देती है.

न्यूज

क्योंकि दिल्ली में यह अनोखे अंदाज में बनाया जा रहा है. सर्दियों में यह खूब खाया भी जाता है. फिलहाल दिल्ली में कहीं पर भी इस अनोखे अंदाज में रबड़ी के साथ मालपुआ को नहीं दिया जाता है. इसीलिए इसे खाने वाले इन दिनों खूब पसंद कर रहे हैं. बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 150 रुपए एक प्लेट है, जिसमें दो पीस आपको दिए जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज

बात करें इसके स्वाद की तो जैसे ही आप इसे मुंह में डालेंगे यह मुंह में पूरी तरह से घुल जाएगा. आप सोच रहे होंगे कि शक्कर मिले हुए आटे से तैयार होने वाला मालपुआ और ऊपर से मीठी रबड़ी इसे और भी मीठा बना देगी, तो यह आपकी बात गलत है. यह खाने में मीठा जरूर है लेकिन एक सामान्य मीठा है, उतना मीठा नहीं है जितना कि आप सोच रहे हैं. यानी कम मीठा खाने वाले भी इसे खा सकते हैं. क्योंकि जब आप इसे खाएंगे तो आपको सिर्फ रबड़ी का स्वाद आएगा.

न्यूज

सबसे खास बात यह है कि जब आप इसे बनाने का आर्डर देंगे तभी यह आपके लिए बिल्कुल गरमा गरम बना कर दिया जाएगा. पहले से रखा हुआ कोई भी पदार्थ इसमें इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसीलिए यह खाने में बेहद मुलायम और लजीज लगता है. हालांकि इसकी कीमत 150 रुपए रखी गई है, लेकिन इसे खाने के बाद आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा.

न्यूज

आईएनए में इन दिनों मास्टर क्रिएशन चल रहा है जोकि 15 दिसंबर तक चलेगा. अगर आप इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो मास्टर क्रिएशन आईएनए दिल्ली हाट में पहुंच जाइए जिसकी टिकट मात्र 30 रुपए है और इसके बाद 150 रुपए का आपको मालपुआ दिल्ली में दिल्ली हाट में मिलेगा. इसे खाने के लिए आपको आईएनए दिल्ली हाट फूड स्टॉल पर जाना होगा. जहां पर अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोगों ने अपना अपना फूड स्टॉल लगाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आटा, दूध और चीनी से बनती है ये अनोखी मिठाई! खाना है दिल्ली में आएं यहां



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments