Friday, April 17, 2026
Homeफूडपुलाव का एक-एक दाना होगा छिटका, डालें ये सीक्रेट आइटम, साथ में...

पुलाव का एक-एक दाना होगा छिटका, डालें ये सीक्रेट आइटम, साथ में कैरामेलाइज़्ड अनियन


Last Updated:

Khila-Khila Pulao Recipe: पुलाव बनाते समय कई बार वो स्टिकी हो जाता है तो कई बार होटल जैसा खिला नहीं बनता. अगर आप ये एक छोटा सा आइटम डाल देंगे और नीचे बताया तरीका अपनाएंगे तो पुलाव हर बार टेस्टी बनेंगे और एक-एक दाना अलग-अलग रहेगा.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. शादी-पार्टी हो, कोई खास मौका हो या फिर संडे की छुट्टी – घर में पुलाव बनना तो तय ही है. लेकिन अगर वही पुराना स्वाद बार-बार खाकर आप बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको पुलाव बनाने का एक ऐसा अनोखा तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके खाने का स्वाद पूरी तरह बदल देगा. इस खास रेसिपी की जान है – प्याज और थोड़ा सा चीनी का ट्विस्ट.

सबसे पहले डालें गरम मसाला
सबसे पहले एक गहरे बर्तन या भगोने को गैस पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ा रिफाइंड तेल डालें. तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें खड़े गरम मसाले डालें- जैसे छोटी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी, स्टार ऐनिस (फूल), और लौंग. जैसे ही मसालों की खुशबू उठने लगे, समझ जाइए कि पुलाव का बेस तैयार हो रहा है.

कैरेमलाइज्ड प्याज बढ़ाए खुशबू
अब इसमें पतले कटे हुए लच्छेदार प्याज डालें. प्याज को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने दें. यही स्टेप इस पुलाव को खास बनाता है, क्योंकि प्याज का हल्का मीठा और कैरामेलाइज्ड फ्लेवर पूरे पुलाव में गजब की खुशबू और स्वाद भर देता है.

दूसरी तरफ, आप पहले से ही बासमती या लॉन्ग ग्रेन चावल को साफ करके पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिगो दें. इससे चावल अच्छे से फूल जाते हैं और पकने के बाद खिले-खिले बनते हैं. 10 मिनट बाद चावल का पानी निकाल दें.

चीनी से आता है असली ट्विस्ट
जब प्याज अच्छे से ब्राउन हो जाएं, तब उसमें भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि चावल टूटे नहीं. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और सबसे खास चीज – 3 से 4 चम्मच चीनी डालें. यही चीनी पुलाव को एक अलग और हल्का मीठा स्वाद देती है, जो इसे बाकी पुलाव से बिल्कुल अलग बना देती है.

अब अगर आप 1 किलो चावल ले रहे हैं, तो उसमें करीब 2 लीटर पानी डालें. पानी डालने के बाद इसे तेज आंच पर एक उबाल आने दें, फिर आंच धीमी करके ढक दें और करीब 10 मिनट तक पकने दें.

गार्निश करें
कुछ ही देर में आपका पुलाव तैयार हो जाएगा – खिले-खिले चावल, मसालों की खुशबू और प्याज-चीनी का अनोखा स्वाद इसे बेहद लाजवाब बना देता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी मटर डाल सकते हैं और ऊपर से गार्निश करने के लिए हरी धनिया. इन दो स्टेप्स से आपके चावल और टेस्टी और अट्रैक्टिव लगेंगे पर यह ऑप्शनल है. इस पुलाव को आप चिकन, मटन या पनीर की सब्जी के साथ परोसें, स्वाद दोगुना हो जाएगा. एक बार इस तरीके से बनाकर देखिए, हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments