Saturday, April 11, 2026
Homeदेशआतंक की जननी, उग्रवाद का स्रोत... सांसद एनके प्रेम चंद्रन ने यूएन...

आतंक की जननी, उग्रवाद का स्रोत… सांसद एनके प्रेम चंद्रन ने यूएन के मंच पर पाक‍िस्‍तान को धोया


Last Updated:

एनके प्रेम चंद्रन ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंक, हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन का स्रोत बताया, जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा घोषित किया.

यूएन में सांसद प्रेमचंद्रन ने पाक‍िस्‍तान की बख‍िया उधेड़ दी.

भारतीय सांसद एनके प्रेम चंद्रन ने संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति के मंच से पाकिस्तान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह देश आतंक, हिंसा, कट्टरता, असहिष्णुता और उग्रवाद का मुख्य स्रोत है. सांसद ने यह टिप्पणी पाकिस्तान की भारत विरोधी हरकतों के जवाब में की. एनके प्रेम चंद्रन ने कहा, यह दुःखद है कि पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित मंच का दुरुपयोग कर झूठ और ग़लत जानकारी फैलाता है, खासकर जम्मू-कश्मीर के भारतीय संघीय क्षेत्र के बारे में. ऐसा देश, जो दुनिया भर में आतंकवाद को राज्य नीति के उपकरण के रूप में प्रयोग करने के लिए कुख्यात है, भारत जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रहा है.

पहलगाम टेरर अटैक का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा, इसी साल अप्रैल में पाक‍िस्‍तान में पाले हुए आतंक‍ियों ने जम्‍मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों का कत्‍ल कर द‍िया. यह दिखाता है क‍ि पाकिस्तान मानवाधिकारों के उल्लंघन में क‍ितना आगे है. पाकिस्तान उन क्षेत्रों में जारी मानवाधिकार हनन और सैन्य कब्‍जे को तुरंत बंद करे, जहां लोग पाकिस्तानी सैन्य नियंत्रण और अत्याचार के खिलाफ खुले तौर पर विरोध कर रहे हैं.

दिखाया आईना
प्रेम चंद्रन ने कहा कि पाकिस्तान में सैन्य तानाशाह, नकली चुनाव, निर्वाचित नेताओं की गिरफ्तारी, धार्मिक उग्रवाद और राज्य प्रायोजित आतंकवाद की लंबी इतिहास है. ऐसे देश को इस मंच से उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू और कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा.

भारत की कूटनीतिक मजबूती
सांसद के इस भाषण ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि को चुनौती दी और यह स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार के आतंक और उग्रवाद को दुनिया में बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ हमेशा मुखर रहेगा. एनके प्रेम चंद्रन की यह तीखी टिप्पणी यूएन में भारत की कूटनीतिक मजबूती और अपने क्षेत्रीय अधिकारों के प्रति अडिग रुख को दर्शाती है.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

आतंक की जननी… सांसद एनके प्रेम चंद्रन ने यूएन के मंच पर पाक‍िस्‍तान को धोया



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments