Wednesday, June 24, 2026
Homeफूडआम-कटहल का अचार छोड़िए! अब ट्राई करें निमाड़ का ये फेमस अचार,...

आम-कटहल का अचार छोड़िए! अब ट्राई करें निमाड़ का ये फेमस अचार, सालभर रहेगा फ्रेश


X

आम-कटहल का अचार छोड़िए! अब ट्राई करें निमाड़ का ये फेमस अचार, जानें रेसिपी

 

arw img

Nimad Mix Pickle Recipe: अगर आप आम या कटहल का अचार रोज-रोज खाकर थक गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपको निमाड़ के फेमस अचार की रेसिपी बताएंगे. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बरसात से पहले मिक्स अचार बनाने की परंपरा है. इसको बनाने के लिए आपको मिर्ची, गाजर, नींबू, हल्दी, नमक, राई की आवश्यकता होती है, जिससे यह बनकर तैयार हो जाता है. इसकी खासियत यह है कि सही तरीके से बनाने और स्टोर करने पर यह अचार पूरे एक साल तक खराब नहीं होता. स्थानीय महिलाओं के अनुसार इस अचार को बनाने में सिर्फ एक दिन का समय लगता है, लेकिन इसका स्वाद पूरे साल रहता है. इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. इसे सफर में भी ले जा सकते हैं. वीडियो में आप इसे बनाने की आसान रेसिपी देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments