Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआशुतोष चंदोला सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत: विभागीय पदोन्नति समिति...

आशुतोष चंदोला सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत: विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुआ फैसला, दो वर्षों से थे जिला सूचना अधिकारी – Badaun News


बदायूं1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला को सहायक निदेशक सूचना के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में हुई। शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश उन्हें प्राप्त हो चुका है।

आशुतोष चंदोला पिछले दो वर्षों से बदायूं में जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर और शामली जनपदों में भी अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है।

बदायूं में जिला सूचना अधिकारी के तौर पर उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों और जनप्रतिनिधियों के आगमन, महत्वपूर्ण बैठकों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में सूचना विभाग की भूमिका को उन्होंने प्रभावी ढंग से निभाया।

मीडिया के साथ उत्कृष्ट समन्वय और संवाद स्थापित करने में उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments