रामपुर में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान वृंदावन के तत्वावधान में आयोजित श्री राम महोत्सव में रासलीला, खाटू श्याम लीला और रामलीला के प्रसंगों का मंचन किया गया। सुबह रासलीला में राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति का मनोहारी चित्रण हुआ। खाटू श्याम लीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु पर विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया गया। रात्रि में भरत मिलाप, श्रीराम की पादुका प्राप्ति और सूर्पणखा नासिका छेदन की लीलाओं का मंचन हुआ। चित्रकूट में भरत जी का श्रीराम से मिलना और उनकी पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटने का प्रसंग भावपूर्ण रहा। इसके बाद पंचवटी में सूर्पणखा नासिका छेदन की लीला दिखाई गई। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीलाओं के माध्यम से त्याग, भाईचारे, समर्पण और मर्यादा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन कन्हैया लाल दत्ता त्रय ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी, हरिश्चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग और निर्भय गर्ग मौजूद रहे।
Source link
राम महोत्सव में लीलाओं का मंचन: भरत मिलाप और पादुका प्राप्ति के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर – Rampur News
RELATED ARTICLES

