Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपीएम, गृह मंत्री और हिन्दू धर्म के खिलाफ वीडियो शेयर: आरआई...

पीएम, गृह मंत्री और हिन्दू धर्म के खिलाफ वीडियो शेयर: आरआई पर केस दर्ज कराया; वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पडी वाला कंटेंट डाला – Harda News



हरदा जिले की टिमरनी नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद बौरासी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

.

आरोप है कि आरआई बौरासी ने हमारा टिमरनी नाम के वॉट्सऐप ग्रुप पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था।

टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि आरआई बौरासी नगर परिषद में स्वच्छता विभाग के अतिरिक्त प्रभारी भी हैं। उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप पर हिंदूत्व विरोधी भाषा का उपयोग करते हुए लोगों को उकसाने का प्रयास किया।

पुलिस ने लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा और सार्वजनिक शरारत को भड़काने के आरोप में बीएनएस की धारा 223 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का कहना है कि एक शासकीय कर्मचारी का इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments