आलीराजपुर शहर में गुरुवार सुबह बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार गुरुवार को सबस्टेशन ग्रिड पर आवश्यक रखरखाव कार्य करेगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सबस्टेशन ग्रिड पर अति आवश्यक कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। सहायक यंत्री दुर्गेश चौहान ने बताया कि सुबह 7 बजे बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। काम पूरा होने के बाद सुबह 9:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। घरेलू कामकाज पर पड़ेगा असर सुबह के समय बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है। पानी की मोटर चलाने, पेयजल जमा करने और घरेलू उपकरणों के इस्तेमाल पर असर पड़ेगा। दुकानदारों और व्यापारियों को भी अपने कामकाज की तैयारी पहले से करनी होगी। पहले निपटा लें जरूरी काम विभाग के मुताबिक, रखरखाव कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विभाग ने शहरवासियों से सुबह 7 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटाने और पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है
Source link
आलीराजपुर में गुरुवार को 2.5 घंटे बिजली कटौती: सबस्टेशन ग्रिड पर मेंटनेंस से सुबह 7 से 9:30 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – alirajpur News
RELATED ARTICLES

