देवास की साइन सिटी में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर गिराकर पेट पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने दौड़कर कुत्ते को भगाया। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। खेलते समय बच्ची पर झपटा कुत्ता
जानकारी के अनुसार, साइन सिटी निवासी सचिन परमार की ढाई साल की बेटी मिस्टी बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे जमीन पर गिराकर पेट पर काट लिया। महिला ने दौड़कर कुत्ते को भगाया
बच्ची पर हमला होते देख मौके पर मौजूद एक महिला तुरंत दौड़कर पहुंची और कुत्ते को भगा दिया। इसके बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आवारा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फुटेज में कुत्ता बच्ची पर हमला करते दिखाई दे रहा है।
Source link
ढाई साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा: खेलती मासूम के पास आया जानवर, हमला कर गिराया; महिला ने दौड़कर भगाया – Dewas News
RELATED ARTICLES

