पूर्णिया: चाय वह है, जिसे लोग सुबह, दोपहर, शाम, रात जब भी मन करता है, बड़े ही शौक से पीते हैं. ऐसे में कई लोग लोग चाय पीने के आदी भी होते हैं. जहां हर बाजार में चाय की दुकानें बढ़ती जा रही हैं. वहीं, आपको हर बाजार में चाय की एक स्पेशल दुकान अवश्य मिल जाएगी. कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो अलग-अलग दुकानों में अलग-अलग तरह की चाय पीते हैं. ऐसे में आज हम आपको पूर्णिया के एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे. जहां 1, 2 नहीं, बल्कि आपको यहां 18 तरह की अलग-अलग चाय पीने को मिल जाएगी. यहां की चाय पीने के बाद आप तारीफ जरूर करेंगे.
जानें ग्राहकों ने क्या कहा
इस चाय की दुकान पर चाय पीने आए नियमित ग्राहक मुर्तजा आलम, आलम कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य ग्राहकों ने बताया कि पूर्णिया के आसपास इतना टेस्टी और इतने टाइप की चाय कहीं नहीं मिलती है, जिस कारण वह उनकी इस दुकान पर नियमित तौर पर आकर चाय का स्वाद लेते हैं.
इंजीनियर की नौकरी छोड़ बेच रहे चाय
18 तरह की चाय बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद शरीफ आलम बताते हैं कि वह डिप्लोमा बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर कई सालों तक प्राइवेट नौकरी किए. उन्हें नौकरी में बड़े लोगों के बार-बार ताने सुनने पड़ते थे. जिस कारण उन्होंने कुछ सालों बाद नौकरी छोड़ दी और फिर वापस अपने गांव पूर्णिया लौट गए.
18 तरह की बेच रहे चाय
उन्होंने कहा कि पूर्णिया में आकर उन्होंने अपने मां-बाप के सहयोग से अपनी चाय दुकान की शुरुआत की. उनकी चाय की दुकान पूर्णिया के भुटहा मोड पर स्थित है. इस चाय की दुकान में वह ग्राहकों को अलग-अलग शुगर फ्री चाय, गुड वाली चाय ,रेगुलर चाय, ब्लैक चाय, इलायची चाय ,केसर चाय, मसाला चाय, तुलसी चाय सहित 18 तरह के अलग-अलग फ्लेवर और टेस्ट की चाय पिलाया करते हैं.
उन्होंने कहा कि बीटेक डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर जब उन्होंने नौकरी को छोड़ा तो उन्हें शुरुआती दौर में काम को करना मुश्किल लगा, लेकिन वह खुद का रोजगार करना चाहते थे और नौकर के बजाय मलिक बनना चाहते थे. जिस कारण उन्होंने चाय की दुकान की शुरुआत की और अभी उनकी दुकान पर 18 तरह के अलग-अलग स्वाद के चाय मिलते हैं. ऐसे में ₹10 से लेकर ₹60 रुपए तक के रेंज का चाय ग्राहकों को पिलाई जाती है. साथ ही साथ रोजाना 60 किलो दूध की चाय की खपत होती है.
जानें दुकान की लोकेशन
ऐसे में अगर आप भी पूर्णिया के नगर वाली सड़क की तरफ जा रहे हैं, तो आप बनभाग पुल से पहले भुटहा चौक पर इस दुकान पर 18 तरह के अलग-अलग स्वादिष्ट चाय का मजा ले सकते हैं. वहीं, यह दुकान सुबह 5:00 से रात्रि के 11:00 तक खुली रहती है.

