अम्बेडकरनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिना नींव डाले ही निर्माण कार्य हो रहा है।
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के औरंगनगर में विधायक निधि से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इंटरलॉकिंग के किनारे बनाई जा रही सीमांत दीवार में नींव नहीं डाली गई है।
निर्माण कार्य कमलापुर में बाबूराम के घर से शुरू किया गया है। ठेकेदार ने पुराने खड़ंजे की जर्जर ईंटों पर ही दीवार खड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

खड़ंजे की जर्जर ईंटों से दोबारा निर्माण किया जा रहा है।
बारिश में ध्वस्त हो जाएगी सड़क ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह काम चलता रहा तो एक-दो बरसात में ही सड़क ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह सरकारी धन की बर्बादी होगी।

