Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध: रहवासी-दुकानदार मंच लगाकर...

इंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध: रहवासी-दुकानदार मंच लगाकर कर रहे प्रदर्शन; कहा- बगीचा और मकान न तोड़े जाएं – Indore News



इंदौर में मेट्रो स्टेशन बनाने का लोग विरोध कर रहे हैं, छोटा गणपति मंदिर के सामने मेट्रो स्टेशन के लिए सॉयल टेस्टिंग मशीन आ गई है। आज इससे मिट्टी परीक्षण शुरू होगा। रहवासियों में इसे लेकर नाराजगी है। वह टोरी कॉर्नर के पास एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर

.

बता दें कि इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में मेट्रो के स्टेशन का विरोध सोमवार से ही शुरू हो गया है। स्टेशन के लिए क्षेत्र के 40 मकान तोड़े जाना है। इसके अलावा एक उद्यान भी उपयोग में लिया जाएगा। इसे लेकर रहवासी नाराज है।

मल्हारगंज स्थित छोटा गणपति मंदिर के सामने बड़ी संख्या में रहवासी और दुकानदार मंच लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन यहां पर अधिकारियों की मनमानी के चलते बनाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होगी, बच्चों को खेलने, युवा बुजुर्गों को टहलने के लिए बगीचे खत्म हो जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मनोज श्रीवास्तव, महेश राठी, शेखर गिरी, अंकित दुबे, डॉ सुनीता हरलालका, हिमांशु शास्त्री, रीना नीमा,स्वाति जोशी, राम सुदालिया आदि रहवासी और दुकानदार मंच लगाकर मेट्रो स्टेशन का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि इंदौर में नाथ मंदिर से एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड मेट्रो बनाई जा रही है। इसके टेंडर जारी हो चुके है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इंदौर में बंगाली काॅलोनी क्षेत्र से मेट्रो को अंडरग्राउंड करने की मांग भी रहवासी उठा रहे है। उनका कहना है कि पलासिया पर मेट्रो ट्रैक बनने के बाद वहां भविष्य में ब्रिज नहीं बन पाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments