इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) की ओर से आज ISA मैराथन 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6:30 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर से शुरू होने वाले इस आयोजन में 3 और 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें आईटी इंडस्ट्री के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करी 2 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मैराथन के जरिए फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में प्रतिभागियों की दौड़ को बिना किसी वियरेबल बैंड के डिजिटल रूप से ट्रैक करना शामिल है। इसके जरिए तकनीक और फिटनेस को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। ISA के सचिव सचिन साबू ने बताया कि एसोसिएशन इंदौर के 280 से अधिक आईटी संस्थापकों का समुदाय है। उन्होंने कहा कि मैराथन के माध्यम से शहर की आईटी इंडस्ट्री को एक मंच पर लाने और इंदौर के विकास में तकनीकी क्षेत्र के योगदान को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग और शासन के सहयोग से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल है। आयोजन में इंदौर नगर निगम ग्रीन सिटी पार्टनर, इंदौर पुलिस सेफ्टी पार्टनर और मध्य प्रदेश शासन का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में जुड़ा है। एनआरसी ग्रुप के अंकेश गोयल ने कहा कि इंदौर की पहचान स्वच्छता के साथ तेजी से विकसित हो रहे आईटी और तकनीकी क्षेत्र से भी बन रही है। उनके मुताबिकॉ ऐसे आयोजन प्रोफेशनल्स, परिवारों और शहर के अलग-अलग वर्गों को एक साथ आने का अवसर देते हैं।
Source link
इंदौर में आज IT इंडस्ट्री की मैराथन: 2 हजार से लोग दौड़ेंगे, बिना वियरेबल बैंड के होगी डिजिटल रन ट्रैकिंग – Indore News
RELATED ARTICLES

