स्वच्छता सर्वेक्षण में देवास ने 1 से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में शहर को सम्मानित किया। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल और निगमायुक्त दलीप कुमार ने सम्मान लिया। घर-घर कचरा उठाने, गीला-सूखा कचरा अलग करने, सफाई मित्रों की मेहनत और लोगों की भागीदारी से यह उपलब्धि मिली। 700 सफाई मित्र, 50 से ज्यादा वाहन महापौर ने कहा- यह देवास के लोगों का सम्मान है। लोगों ने कचरा अलग करने, 3-आर मॉडल और घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था अपनाई। सभापति रवि जैन ने कहा कि ओडीएफ प्लस-प्लस और वॉटर प्लस के बाद पहला स्थान टीम के साथ काम करने का नतीजा है। निगमायुक्त दलीप कुमार ने बताया कि कचरे का सही निपटान, शौचालयों की बेहतर व्यवस्था, सफाई मित्रों को पीपीई किट, स्वास्थ्य जांच और प्रशिक्षण दिया गया। पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और साफ किए गए पानी का दोबारा उपयोग भी किया गया। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम, रैलियां और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जोड़ा गया। रोज निकलता है 110 टन कचरा देवास के 45 वार्डों में 50 से ज्यादा वाहन घरों से कचरा उठाते हैं। 700 से ज्यादा सफाई मित्र सफाई संभालते हैं। रोज करीब 110 टन कचरा निकलता है। इसमें 65 टन गीला और 45 टन सूखा कचरा होता है। गीले कचरे से खाद बनती है। सूखे कचरे व प्लास्टिक को दोबारा इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है। बैकलेन की सफाई पर भी ध्यान दिया गया। पहले भी मिल चुका है पहला स्थान देवास को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान मिला था। शहर को फाइव स्टार गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा भी मिल चुका है। 3 दिसंबर 2022 को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी देवास 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा था।
Source link
स्वच्छता सर्वेक्षण में देवास देश में नंबर-1: 1 से 3 लाख आबादी वाले शहरों पहले नंबर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित – Dewas News
RELATED ARTICLES

