Thursday, September 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीचीनी कंपनी ने लॉन्च किया 11000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेगा सबसे...

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 11000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेगा सबसे चमकीला डिस्प्ले


Highlights

  • Honor ने 11000mAh की दमदार बैटरी वाला फोन मलेशिया में लॉन्च किया है।
  • इस फोन में 10000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला चमकीला डिस्प्ले दिया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में 108MP कैमरा दिया गया है और यह ड्यूरेबल है।

Honor ने 11000mAh बैटरी वाला एक और तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन सबसे चमकीले डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 10000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। चीनी कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। मलेशिया में लॉन्च हुए इस फोन में 108MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 8100mAh बैटरी वाला फोन Honor 600 Elite 5G लॉन्च किया है।

Honor X9e Pro की कीमत

चीनी कंपनी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत MYR 1899 (लगभग 44,668 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट MYR 2399 (लगभग 56,428 रुपये) है। यह फोन चार कलर ऑप्शन- Royal Purple, Midnight Black, Dawn Gold और Reddish Brown में आता है। इस स्मार्टफोन को 8 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए मलेशिया में उपलब्ध कराया जाएगा।

Honor X9e Pro के फीचर्स

चीनी कंपनी के इस फोन में अब तक का सबसे चमकीला डिस्प्ले मिलता है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है।

यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। ऑनर के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के रैम को 24GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।










Honor X9e Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 11000mAh, 80W
कैमरा 108MP + 5MP, 16MP
OS Android 16

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअळ कैमरा सपोर्ट दिया गया है। फोन में 108MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Honor X9e Pro में 11,000mAh की ताकतवर बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड और 27W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है। फोन Andorid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi 6E, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Snapdragon X2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Microsoft का नया लैपटॉप, मिलेगा 24GB रैम





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments