Thursday, September 24, 2026
Homeफूडसूजी और चीनी से बनती है ये पुरानी मशहूर मिठाई, स्वाद आज...

सूजी और चीनी से बनती है ये पुरानी मशहूर मिठाई, स्वाद आज भी यादगार


Last Updated:

Bambai Mithai Recipe: बचपन की यादों से जुड़ी बम्बई की मिठाई आज भी अपने खास स्वाद के लिए पसंद की जाती है. सूजी और चीनी से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई सादगी के बावजूद लोगों को खूब आकर्षित करती है. खासकर बच्चों के बीच इसका स्वाद लोकप्रिय रहा है. बदलते दौर में मिठाइयों की कई नई किस्में आ गई हैं, लेकिन बम्बई की मिठाई का पारंपरिक स्वाद आज भी पुरानी यादों को ताजा कर देता है.

भरतपुर में आज भी कई ऐसी चीजें हैं.जिनका स्वाद लोगों को सीधे उनके बचपन की यादों में ले जाता है.इन्हीं में से एक है मशहूर बम्बई की मिठाई स्थानीय स्तर पर पसंद की जाने वाली यह मिठाई खासतौर पर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है. कभी गली-मोहल्लों में मिठाई बेचने वालों के आसपास बच्चों की भीड़ नजर आती थी लेकिन बदलते समय के बावजूद इस मिठाई का आकर्षण आज भी बरकरार है.

बम्बई की मिठाई की खासियत यह है कि इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से सूजी और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. साधारण सामग्री से तैयार होने के बावजूद इसका स्वाद बेहद खास होता है.मिठास और मुलायम बनावट इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आती है. यही वजह है कि कई लोगों के लिए यह मिठाई सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि बचपन की एक खूबसूरत याद भी है.

इसे तैयार करने की प्रक्रिया भी अपने आप में खास होती है. सबसे पहले सूजी को अच्छी तरह तैयार किया जाता है और फिर इसमें चीनी का मिश्रण मिलाया जाता है. इसके बाद मिश्रण को सही तरीके से पकाकर और लगातार चलाते हुए एक खास बनावट दी जाती है. मिठाई तैयार करने वाले कारीगर इसमें मिठास बनाए रखते हैं. जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भरतपुर में इस मिठाई से जुड़ी यादें खासतौर पर उन लोगों के बीच ज्यादा देखने को मिलती हैं. जिन्होंने अपना बचपन गली-मोहल्लों में ऐसी पारंपरिक मिठाइयों के साथ बिताया है. आज बाजार में तरह-तरह की आधुनिक मिठाइयां मौजूद हैं. लेकिन बम्बई की मिठाई की अपनी अलग पहचान बनी हुई है.

भरतपुर की पुरानी गलियों की मिठास को अपने अंदर समेटे हुए है. सूजी और चीनी से तैयार होने वाली यह साधारण सी मिठाई लोगों के लिए स्वाद के साथ-साथ बचपन की यादों का भी हिस्सा है. बदलते दौर में भी इसकी लोकप्रियता यह बताती है कि कुछ स्वाद समय के साथ पुराने नहीं होते बल्कि यादों के साथ और भी खास बन जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments