Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन: नगर निगम कार्यालय के...

इंदौर में कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन: नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने घंटा छीना – Indore News



इंदौर में भागीरथपुरा में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण 15 निर्दोष नागरिकों की हुई मौत के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के बाहर युवक कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन के साथ ही युवक कांग्रेस ने इस जनसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत म

.

इंदौर युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि विकास के झूठे नारे लगाकर सत्ता हथियाने वाले भाजपा नेता अपनी तिजोरियां भरने के लिए जनता को गटर का मैल मिला ज़हरीला पानी पिलाकर मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। यह लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के जीवन से खुला खिलवाड़ है। जब तक मृतकों के परिजनों को पूरा न्याय नहीं मिलता और इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं, महापौर सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक लगातार जारी रहेगा। वहीं इस आंदोलन के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने घंटा छीनकर जब्त किया।

क्या है पूरा मामला…

इंदौर के भागीरथपुरा के लोग कई दिन से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। यहां के लोग गंदा पानी पिकर लगातार बिमार पड़ रहे थे। सोमवार रात यह मामला तब सामने आया, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अचानक दिल्ली से इंदौर पहुंचे और वर्मा हॉस्पिटल गए। इसके बाद पता चला कि 150 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। मंगलवार को दिनभर में 5 मौतों की जानकारी मिली, जबकि देर रात 3 अन्य मौतों की सूचना सामने आई। बुधवार दोपहर को 9वीं मौत की जानकारी मिली। इस तरह कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब तक की स्थिति से स्पष्ट है कि पिछले एक हफ्ते से लोग बीमार हो रहे थे। संभवतः पहली मौत (26 दिसंबर को) गोमती रावत की हुई थी। इस तरह पांच दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments