इंदौर के बीआरटीएस स्थित रसोमा चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार दो कारों में भिड़ंत हो गई। एक कार दो पलटी खा गई। हादसे में एक कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक कार से शराब की बोतल मिली है। विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 3 रसोमा चौराहे पर दो कारें आपस में टकरा गई। मामले में एक पक्ष से अभिषेक पिता लखन जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि दूसरी कार एलआईजी की ओर से आ रही थी। रसोमा चौराहे पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एलआईजी से आने वाली कार अनियंत्रित होकर दो पलटियां खा गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन उज्जैन के थे। हादसे में एक कार सवार देव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कंधे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद भाग गईं युवतियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार में कुछ युवतियां बैठी थीं, जबकि कार के अंदर शराब की तीन बोतलें भी पड़ी मिलीं। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवतियां मौके से भाग गईं। हालांकि एक कार का बलून खुलने से किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। उधर, बाद में पुलिस ने संपर्क किया तो बताया कि हम तो दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर में नशे और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link
इंदौर में दो कारों की भिड़ंत, एक कार पलटी: एक घायल, बलून खुलने से बची जान; हादसे के बाद युवतियां मौके से भागीं – Indore News
RELATED ARTICLES

