Monday, August 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशइटावा में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान: सैफई...

इटावा में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान: सैफई थाने में थी तैनात, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए; सहारनपुर की रहने वाली थी – Etawah News




इटावा के सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका ने रविवार देर शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर उसे पहले इटावा के जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका इटावा पुलिस लाइन में रह रही थी। रविवार को उसने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वह वर्ष 2019 बैच की महिला कांस्टेबल थी और वर्तमान में सैफई थाने में तैनात थी। बताया गया है कि उसके परिवार में दो बेटियां हैं। हालांकि उसके पति और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ी अन्य जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आत्महत्या की वजह अभी रहस्य प्रियंका ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी आत्महत्या के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। अधिकारी उसके संपर्क में रहे लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रहे हैं। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे पुलिस अधिकारी घटना के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को घटना के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। शव शवगृह में रखा, पोस्टमार्टम की तैयारी महिला कांस्टेबल की मौत के बाद शव को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावना है कि सोमवार सुबह इटावा मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे कई तथ्य पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रियंका ने जहरीला पदार्थ कहां से और किन परिस्थितियों में लिया। साथ ही उसके संपर्क में रहे लोगों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments