Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशइटावा में 5 महिलाओं को टेंपों ने रौंदा: दरोगा की पत्नी...

इटावा में 5 महिलाओं को टेंपों ने रौंदा: दरोगा की पत्नी की मौत, 4 घायल; मॉर्निग वॉक कर लौट रही थीं – Etawah News


उवैस चौधरी | इटावा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा जिले के भरथना कस्बे में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे टहल रही 5 महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में लखनऊ में तैनात दरोगा की पत्नी ललिता यादव (45) की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टेंपो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरथना कस्बे के मोहल्ला कृष्णा नगर का है।

जहां सुबह दूध लेकर लौट रही पांच महिलाएं रोज की तरह सैर कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में घायल महिलाओं की पहचान सिया (40), पूनम (30), सीमा (35) और नीतू (40) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। नीतू ने घटना की सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में महिला घायल हो गई।

हादसे में महिला घायल हो गई।

पीछे से मारी टक्कर, फिर रौंद डाला

घटना की चश्मदीद नीतू ने बताया कि हम रोज़ सुबह की तरह दूध लेकर लौट रहे थे, तभी एक बेकाबू टेंपो ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। हममें से चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। ललिता दीदी को सैफई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सैफई पहुंचने से पहले तोड़ा दम

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ललिता यादव की हालत बिगड़ती देख उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका ललिता यादव मोहल्ला कृष्णा नगर की निवासी थीं। उनके पति राजेंद्र यादव लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद टेंपो चालक फरार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान एवं थाना प्रभारी अरिमर्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित महिलाओं से बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments