Thursday, October 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशइलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PG और लॉ-कोर्स की नई कटऑफ जारी: 10...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PG और लॉ-कोर्स की नई कटऑफ जारी: 10 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग, देखें कटऑफ – Prayagraj (Allahabad) News


इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विभिन्न परास्नातक (PG) और विधि (Law) पाठ्यक्रमों की नई कटऑफ सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम समेत कई पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थिय

.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने की अपील की है। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रमुख पाठ्यक्रमों की कटऑफ

पाठ्यक्रम UR OBC EWS SC ST
LLB (Hons.) 180 — — — 136
LL.M 152 144 — 136 118
MA (Ancient History) 176.7 160 — 147.6 98
MA (English Literature) 192 — — — —
M.Com 159.6 142 144.4 128 98
M.Sc (Zoology) 220 210 209 198 107
M.Sc (Physics) 154 136 136 110 66.5
M.Sc (Chemistry) 140 — — 91 34
MA/M.Sc (Geography) 176 — — — सभी ST अभ्यर्थी पात्र
M.Sc (Food Technology) — — — सभी SC अभ्यर्थी पात्र सभी ST अभ्यर्थी पात्र
MA (Painting) — — — सभी SC अभ्यर्थी पात्र सभी ST अभ्यर्थी पात्र

नोट: जिन श्रेणियों के लिए कट-ऑफ जारी नहीं की गई है, वहां (—) दर्शाया गया है।

10 जुलाई से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 10 जुलाई से निर्धारित पोर्टल पर अपने शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड कर समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन, दस्तावेज या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments