DM (दाएं) मृदुल चौधरी प्रो.डॉ. नीरज कुमार बनोरिया को फेलोशिप मिलने पर बधाई देते।
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी डिपार्टमेंट के HOD (हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट) सर्जन डॉ. नीरज कुमार बनोरिया ने इतिहास रच दिया है। उन्हें FACS (अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन) से फेलोशिप मिली है।
.
वह अपनी इस उपलब्धि को लेकर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी से मिले। साथ ही पूरे प्रोसेस की जानकारी साझा की। वहीं, DM ने उनकी इस उपलब्धि पर उनका सम्मान भी किया।
DM को फेलोशिप की तैयारी को लेकर जानकारी देते डॉ. नीरज मनोरिया।

प्रो. डॉ. नीरज मनोरिया मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागध्यक्ष हैं।
प्रो. डॉ. नीरज कुमार बनोरिया ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को बताया कि उन्होंने फैलोशिप के लिए साल 2024 में आवेदन किया था। इसके बाद वह फेलोशिप के लिए पेपर वर्क करने में जुट गए और सभी पेपर वर्क सम्मिट करने के बाद मई में अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन कि डॉक्टर्स कमेटी ने इंटरव्यू लिया।
जिलाधिकारी को बताया कि 10 जून 2025 को ई-मेल पर उन्हें जानकारी दी गई कि आपका चयन अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन की फेलोशिप के लिए हो गया है और उन्हें शिकागो (अमेरिका) में 4 से 7 अक्टूबर 2025 के बीच होने वाले कॉन्वेंसन फैलोशिप प्रदान करने के लिए आमन्त्रित किया गया है।
वहीं, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रो. डॉ. नीरज कुमार बनोरिया (सर्जरी विभाग) से बात करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज से पहली बार अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन की फैलोशिप प्राप्त करने के लिए चयन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आगे भी इसी प्रकार से झांसी समेत प्रदेश का नाम ऊंचाइयों तक ले जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया।
प्रशासन और डॉक्टर्स भी किया सम्मान
प्रो. डॉ. नीरज कुमार बनौरिया की इस उपलब्धि पर उनके साथी डॉक्टर्स काफी उत्साहित हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, नगर मैजिस्ट्रेट प्रमोद झा, मैनेजिंग डायरेक्टर आशी हेल्थ टैक समर्थ दीक्षित समेत प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने भी सम्मानित किया

