Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशइस्कॉन लखनऊ में युवतियों के लिए आध्यात्मिक सेमिनार: जीवन की चुनौतियों...

इस्कॉन लखनऊ में युवतियों के लिए आध्यात्मिक सेमिनार: जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए ध्यान और भक्ति पर दिया गया प्रशिक्षण – Lucknow News


लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर में युवतियों के लिए विशेष आध्यात्मिक सेमिनार आयोजित किया गया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के मार्गदर्शन में इस्कॉन गर्ल्स फोरम की निदेशक अचिन्त्य रूपणी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सेमिनार में युवतियों को जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने का मार्गदर्शन दिया गया। अचिन्त्य रूपणी ने ध्यान, भक्ति और आत्म-संयम के माध्यम से जीवन की समस्याओं के समाधान बताए। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुशहाल जीवन, विवाह और गृहस्थ जीवन से जुड़े सवाल पूछे।

प्रश्नों का उत्तर आध्यात्मिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण से दिया

कार्यक्रम की शुरुआत मधुर कीर्तन से हुई। अचिन्त्य रूपणी ने सभी प्रश्नों का उत्तर आध्यात्मिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण से दिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

प्रतिभागी युवतियों ने बताया कि सेमिनार से उन्हें जीवन की नई दिशा मिली है। वे अब दैनिक चुनौतियों का सामना अधिक शांति और धैर्य से कर पाएंगी। कार्यक्रम से उनमें आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का विकास हुआ है।इस सेमिनार ने इस्कॉन लखनऊ की सामाजिक और धार्मिक प्रतिबद्धता को दर्शाया। साथ ही युवाओं को जीवन में सही मार्ग चुनने में सहायता प्रदान की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments