Friday, May 29, 2026
Homeबिज़नेसइस IPO का ग्रे मार्केट में जलवा, लिस्टिंग पर जबरदस्त फायदे के...

इस IPO का ग्रे मार्केट में जलवा, लिस्टिंग पर जबरदस्त फायदे के संकेत


Last Updated:

Q Line Biotech IPO: क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा दी है. ग्रे मार्केट में इन्हें जबरदस्त भाव मिल रहा है. ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि ये आईपीओ 125 रुपये के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये निवेशकों को लिस्टिंग पर 36% से ज्यादा फायदा हो सकता है.

Zoom

ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा है ये IPO, 36% प्रीमियम पर पहुंच गया भाव

Q-Line Biotech IPO: हेल्थकेयर सॉल्यूशंस और डायग्नोस्टिक उपकरण बनाने वाली कंपनी क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ में पैसे लगाने वालों लिए काम की खबर है. दरअसल, इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ग्रे मार्केट में इसके शेयर 36% से ज्यादा प्रीमियम पर पहुंच गए हैं. इसका मतलब है कि दांव लगाने पर अगर आपको यह आईपीओ अलॉट होता है तो लिस्टिंग पर बंपर मुनाफा होने की संभावना है.

क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ का टोटल साइज 214 करोड़ रुपये तक का था. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 326 से 343 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 21 मई से 25 मई तक खुला रहा. इस आईपीओ का एक लॉट 400 शेयरों का था. इंडिविजुअल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश सीमा 800 शेयर (यानी 2 लॉट) तय की गई थी. कंपनी के शेयर शुक्रवार 29 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. यह आईपीओ टोटल 102.42 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के हिस्से को 71.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी 145.98 गुना भरी गई. कॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्से में 123.94 गुना बोली लगी.

क्या चल रहा GMP
यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है. इसका प्राइस बैंड 326-343 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर 468 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर 36% से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है, हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए.

क्या करती है कंपनी?
क्यू-लाइन बायोटेक लिमिटेड मुख्य रूप से डायग्नोस्टिक उपकरण और आईवीडी (IVD) उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग, डेवलपमेंट और मार्केटिंग के बिजनेस में लगी है. कंपनी अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए रीएजेंट्स और कंज्यूमबल्स की सप्लाई करती है.

(Disclaimer: आईपीओ में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments