Friday, September 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशगुना पुलिस ने डेढ़ महीने में पकड़े 1400 आरोपी: 100 ग्राम...

गुना पुलिस ने डेढ़ महीने में पकड़े 1400 आरोपी: 100 ग्राम से ज्यादा स्मैक, 36 किलो गांजा पकड़ा; 1200 फरार वारंटियों की हुई गिरफ्तारी – Guna News




गुना जिले में अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने पिछले 45 दिनों में विशेष अभियान चलाया। एसपी हितिका वासल के निर्देशन में आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 1396 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 151 आदतन अपराधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 34 लाख रुपए के बंधपत्र भरवाए गए। 151 आदतन अपराधियों से भरवाए 34 लाख के बंधपत्र पुलिस के अनुसार अभियान के तहत 151 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए करीब 34 लाख रुपए की राशि के बंधपत्र भरवाए गए। बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 32 आरोपियों पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से 4 आरोपियों को जेल भेजा गया है। मारपीट की घटनाओं में संलिप्त 36 नए बदमाशों को जिले की गुंडा सूची में शामिल किया गया है। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। नशे के कारोबार पर कार्रवाई, 24.58 लाख का माल जब्त मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 106.87 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत 15.80 लाख रुपए, 36.251 किलो गांजा, जिसकी कीमत 3.78 लाख रुपए और तस्करी में इस्तेमाल 6 मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है, जब्त की गईं। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय 2 आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों को केंद्रीय जेल सागर भेजा गया है। 202 स्थाई वारंटी समेत 1396 गिरफ्तार न्यायालयीन मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ और कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 202 स्थाई वारंटी और 1194 गिरफ्तारी वारंटी, कुल 1396 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील एसपी हितिका वासल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य आदतन अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments