Last Updated:
Maharashtrian Batata Bhaaji Recipe: घर में कोई हरी सब्जी नहीं है. मेहमान या कोई रिश्तेदार आ गया है अचानक तो आप झटपट आलू से बनाएं महाराष्ट्रियन बटाटा भाजी. ये बेहद ही जल्दी बनने वाली आलू की सूखी सब्जी है, जो पौष्टिक भी है, क्योंकि इसमें मंगूफली, धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन, प्याज आदि डलते हैं. आपको भी आलू की ये न्यू रेसिपी ट्राई करनी है तो जानें इसे बनाने की विधि यहां.
महाराष्ट्रियन बटाटा भाजी बनाने की विधि.
Maharashtrian Batata Bhaaji Recipe: घर में कोई हरी सब्जी नहीं होती है तो आमतौर पर लोग आलू से कुछ बना लेते हैं. आलू की ग्रेवी वाली सब्जी, ड्राई सब्जी, आलू का भरता आदि. ये आलू से बनने वाली बहुत ही कॉमन रेसिपी है. आप आलू से कोई नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आपको देश के अलग-अलग राज्यों से कई आलू की टेस्टी और झटपट बनने वाले व्यंजन मिल जाएंगे. आपको महाराष्ट्रियन खाना पसंद आता है तो आप एक बार महाराष्ट्रियन बटाटा भाजी ट्राई करके देखिए. ये न सिर्फ स्वादिष्ट, पौष्टिक है, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है. इसे आप रोटी, पराठा, पूड़ी या फिर चावल-दाल के साथ भी खा सकते हैं. शेफ कुणाल कपूर ने महाराष्ट्रियन बटाटा भाजी की रेसिपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. चलिए जान लेते हैं इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसकी विधि क्या है…
महाराष्ट्रियन बटाटा भाजी बनाने के लिए सामग्री
उबले हुए आलू मीडियम साइज के-5
प्याज कटा हुआ-1 कप
अदरक कटा हुआ-2 छोटे चम्मच
लहसुन कटा हुआ-2 छोटे चम्मच (वैकल्पिक)
तेल – 3 बड़े चम्मच
हींग – 3/4 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता- मुट्ठी भर
हरी मिर्च
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
काजू – 10-12
हल्दी – 3/4 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया कटा हुआ – मुट्ठी भर
नींबू छोटा – 1/2
View this post on Instagram

