Monday, November 9, 2026
Homeविदेशमिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 4 की मौत, 88 घायल: कई...

मिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 4 की मौत, 88 घायल: कई डिब्बे पटरी से उतरे; 25 साल में यहां 9 बड़े रेल हादसे हुए


काहिरा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद की तस्वीर।

मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसा राजधानी काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर गीजा प्रांत में हुआ। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं। मिस्र में बीते 25 साल में 9 बड़े रेल हादसे हुए हैं।

ट्रेन टकराने के बाद की 4 तस्वीरें

मिस्र के गीजा प्रांत में काहिरा-असवान रेल लाइन पर ट्रेन पटरी से उतर गई। मौके पर 50 से ज्यादा एंबुलेंस भेजी गईं।

मिस्र के गीजा प्रांत में काहिरा-असवान रेल लाइन पर ट्रेन पटरी से उतर गई। मौके पर 50 से ज्यादा एंबुलेंस भेजी गईं।

ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग अपने परिजनों को तलाशते हुए।

ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग अपने परिजनों को तलाशते हुए।

मिस्र के गीजा के अल-अय्यात में रविवार को ट्रेन पटरी से उतरने के बाद लोग घायलों और पीड़ितों की तलाश करते हुए।

मिस्र के गीजा के अल-अय्यात में रविवार को ट्रेन पटरी से उतरने के बाद लोग घायलों और पीड़ितों की तलाश करते हुए।

मेडिकल टीम और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए अभियाल चलाया जा रहा है।

मेडिकल टीम और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए अभियाल चलाया जा रहा है।

एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे अथॉरिटी ने बताया कि एक ट्रेन गीजा से फयूम जा रही थी। दूसरी ट्रेन काहिरा से असवान जा रही थी। इसी दौरान गीजा से आ रही ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते रेल सेवा भी प्रभावित हुई। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा। ट्रैक से टूटे डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गईं, ताकि ट्रेनें फिर से चल सकें।

राष्ट्रपति बोले- लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे अथॉरिटी ने भी हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों ट्रेनें आपस में कैसे टकराईं। रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है।

मिस्र में हुए बड़े ट्रेन हादसे

  • फरवरी 2002: काहिरा के पास एक ट्रेन में आग लगने से 373 लोगों की मौत हो गई थी। यह मिस्र का सबसे बड़ा रेल हादसा माना जाता है।
  • अगस्त 2006: कल्यूब शहर में दो यात्री ट्रेनें टकरा गई थीं। हादसे में 57 लोगों की मौत और 128 लोग घायल हुए थे।
  • अक्टूबर 2009: गीजा के अल-अय्यात इलाके में एक ट्रेन ने आगे खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें 30 लोगों की मौत हुई थी।
  • नवंबर 2012: एक ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस को टक्कर मार दी थी। हादसे में 51 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे।
  • अगस्त 2017: अलेक्जेंड्रिया के पास दो यात्री ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 41 लोगों की मौत और 179 लोग घायल हुए थे।
  • फरवरी 2019: काहिरा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन बफर से टकरा गई थी। इसके बाद आग लगने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
  • मार्च 2021: सोहाग इलाके में दो यात्री ट्रेनें टकरा गई थीं। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत और करीब 200 लोग घायल हुए थे।
  • अप्रैल 2021: तुख इलाके में एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें 23 लोगों की मौत और 139 लोग घायल हुए थे।
  • सितंबर 2024: जकाजीग शहर में दो ट्रेनें टकरा गई थीं। हादसे में 2 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत: कई डिब्बे मलबे में बदले, इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments