Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में पटाखे की चिंगारी से मकान में लगी आग: पार्किंग...

भागलपुर में पटाखे की चिंगारी से मकान में लगी आग: पार्किंग में रखे एसी और फ्रिज जले, 10 मिनट में पहुंची दमकल की टीम – Bhagalpur News




भागलपुर के आदमपुर पोस्ट ऑफिस के सामने रविवार रात पटाखे से निकली चिंगारी के कारण एक मकान में आग लग गई। आग से पार्किंग में रखे एसी और फ्रिज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। मकान मुकेश कुमार सिंह का है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 10 मिनट में पहुंची दमकल की टीम जानकारी के अनुसार, पटाखे से निकली चिंगारी मकान की पार्किंग में गिरी, जिसके बाद वहां आग लग गई। आग की लपटें उठती देख फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम सक्रिय हुई और करीब 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और उस पर काबू पा लिया। आग फैलने से रोका गया आग की चपेट में आने से मकान के एक कमरे में रखे एसी और फ्रिज जल गए। हालांकि, दमकल की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पटाखे की चिंगारी से लगी आग के बाद आसपास के लोग सतर्क हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments