Friday, November 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा 2GB डेटा

BSNL का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा 2GB डेटा


BSNL के पिटारे में 72 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। एक तरफ जहां निजी कंपनियां अपने कई सस्ते प्रीपेड प्लान बंद कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने कम खर्च में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम है और इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलता है।

72 दिन वाला सस्ता प्लान

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रीपेड प्लान की कीमत 485 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स को कुल मिलाकर 144GB डेटा मिलता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले दिनों स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल मिलने वाले बेनिफिट्स को इस बार बदल दिया है। BSNL का यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैलिड है। यह प्लान खास तौर पर नए BSNL यूजर्स के लिए है।

इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस 1 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जाता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

पिछले साल लॉन्च हुए 1 रुपये वाले प्लान में सरकारी टेलीकॉम कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही थी। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा था। कंपनी ने इस नए प्लान में वैलिडिटी के साथ-साथ मिलने वाले फ्री डेटा को भी कम कर दिया है।

फ्रीडम ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके अलावा अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 2399 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अब यूजर्स को कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स का लाभ भी 412 दिनों तक मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 3 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo का 10000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments