Friday, November 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजी8000mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

8000mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स


Logic ने Neo X1 Pro बजट फ्रेंडली टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉजिक कंपनी का यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स, एडुकेटर्स और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है। कंपनी ने इसमें 8000mAh की बैटरी दी है। साथ ही, यह कस्टमाइज्ड Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसकी वजह से इसमें लैपटॉप वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। पिछले दिनों Acer ने भी भारत में बजट फ्रेंडली टैबलेट उतारा है।

कितनी है कीमत?

Logic ने फिलहाल इस लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस टैबलेट को कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के जरिए भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। इस टैबलेट के साथ एक मैग्नेटिक मिनी मिरर और प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।

Logic Neo X1 Pro के फीचर्स

लॉजिक का यह टैबलेट 10.95 इंच के WUXGA IPS डिस्प्ले पर काम करता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस टैबलेट में लो ब्लू लाइट, एंटी ग्लेयर, एंटी फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही, ब्रांड यह भी दावा कर रहा है कि इसका डिस्प्ले एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग के साथ आता है।

इस टैबलेट में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट यूज किया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। यह Android 17 और गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4G, WiFi कनेक्टिविटी मिलती है।

Neo X1 Pro के बैक में कंपनी ने 13MP का कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 8000mAh की दमदार बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

इसके साथ मिलने वाले प्रोटेक्टिव केस में एक बिल्ट-इन किकस्टेंड है, जो इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल करने के लिए है। इसके साथ एक मिनी मिरर है, जो फ्रंट कैमरा से नोट्स को कैप्चर करने के लिए यूज किया जा सकता है। इसके साथ USB डॉकिंग कीबोर्ड और Stylus का भी सपोर्ट मिलता है, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Motorola ला रहा Wide फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr Flex, फीचर्स आए सामने





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments