Friday, June 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में चलते बल्कर में भीषण आग, जलकर खाक: चालक ने...

सिंगरौली में चलते बल्कर में भीषण आग, जलकर खाक: चालक ने कूदकर बचाई जान; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बायपास नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 12 बजे राखड़ से लदे बल्कर वाहन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन जलने लगा। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, जिसने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, यह बल्कर वाहन उत्तर प्रदेश से राखड़ लेकर सतना-रीवा की ओर जा रहा था। बरगवां बायपास के पास चलते वाहन में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में इसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बल्कर पूरी तरह जलकर खाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि निजी कंपनी की दमकल गाड़ियों को तत्काल बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बल्कर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो इस घटना में सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। शॉर्ट सर्किट से फैलने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments