Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास: मौसा...

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास: मौसा ने गुजरात ले जाकर किया था रेप; धमकाकर किराए के कमरे में साथ रखा – Ujjain News



उज्जैन कोर्ट ने 50 वर्षीय अधेड़ को परिवार की नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 5000 रुपए के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया है।

.

उप-संचालक अभियोजन राजेन्द्र कुमार खाण्डेगर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व 17.08.2023 को नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग सुबह अपने घर में दिखाई नहीं दी जिसके बाद उसे खोजने पर पर भी वो नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

लड़की के माता पिता को पता चला कि लडकी को अब्दुल सईद, निवासी नागझिरी बहला फुसला कर गुजरात ले गया। जिसके बाद थाना नागझिरी के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। करीब दो माह बार पुलिस ने आरोपी को लड़की के साथ पकड़ लिया नाबालिग ने बताया कि रिश्ते में मौसा लगने वाला आरोपी बहला-फुसला कर गुजरात ले गया था और उसने वहां किराए के कमरे में रख कर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी पर 6 लैंगिक धाराओं में इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

न्यायालय श्रीमान विशेष न्यायाधीश जिला उज्जैन के न्यायालय दारा आरोपी अब्दुल सईद को आजीवन कारावास शेष प्राकृत जीवनकाल के कठोर कारावास एवं कूल 5000 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments