Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यदिल्लीउत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 7 लोग लापता: मसूरी में...

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 7 लोग लापता: मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स फंसे, हिमाचल में 419 मौतें; देश में अबतक 8% ज्यादा बारिश


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst | Himachal Kashmir UP Rajasthan Delhi MP Kerala Alert

नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में दो दिन में दूसरी बार बादल फटा है। 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटा। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। 7 लोग लापता हैं। 2 लोग रेस्क्यू किए गए।

इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं।

हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है।

देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक (17 सितंबर) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है।

मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं।

25 या 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 3 इंच तक पानी गिर सकता है।

चमोली के नंदानगर की 3 तस्वीरें…

बादल फटने के कारण नंदानगर घाट इलाके के 6 मकान में मलबा और पानी भर गया।

बादल फटने के कारण नंदानगर घाट इलाके के 6 मकान में मलबा और पानी भर गया।

नंदानगर घाट में बादल फटने के बाद रास्ते कट गया।

नंदानगर घाट में बादल फटने के बाद रास्ते कट गया।

घरों में कई फीट तक मलबा भरा है, यहां पर 7 लोग लापता हैं।

घरों में कई फीट तक मलबा भरा है, यहां पर 7 लोग लापता हैं।

अब देश के मौसम की 3 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: रामबन में 150 फीट के बैली ब्रिज का काम जारी, लैंडस्लाइड में क्षतिग्रस्त हुआ था।

जम्मू-कश्मीर: रामबन में 150 फीट के बैली ब्रिज का काम जारी, लैंडस्लाइड में क्षतिग्रस्त हुआ था।

उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने के बाद कार मलबे में दब गई।

उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने के बाद कार मलबे में दब गई।

पश्चिम बंगाल के गोलाघाट में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।

पश्चिम बंगाल के गोलाघाट में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।

मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

उत्तरांखड: नन्दानगर की दो तस्वीरें, लापता की लिस्ट सामने आई

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: राज्य में अब तक 7% ज्यादा बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 1084.58mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे से 177.8mm ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की एक्टिविटी से कुछ जिलों में बारिश का दौर बन रहा है। अगले 24 घंटे में नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद फिर से पानी गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें…

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी हिस्सों पर ब्रेक

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और रायगढ़ जिले शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 1055.8mm बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: यादगिर के तेज बारिश ते फसलें खराब

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला रिज पर छाई धुंध

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: राज्य में 39% ज्यादा बारिश

हरियाणा में 17 सितंबर तक औसतन 407mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1mm दर्ज की गई, सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6mm में हुई। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UP: लखनऊ में 7 साल का बच्चा नाले में बहा

लखनऊ में बुधवार शाम 7 साल का बच्चा नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। बच्चे की तलाश जारी है। बच्चे की पहचान हुसैनगंज किला चौकी के रहने वाले वीरू (7) के तौर पर हुई।

02:46 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 41 जिलों में अलर्ट, 24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश

यूपी के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। आज-कल दो दिन मानसून एक्टिव रहने का अनुमान है, फिर धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ेगा। पिछले तीन दिन से पूर्वी यूपी में बारिश जारी है। बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

01:57 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। बारिश-बाढ़ से प्रदेश में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

01:53 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 37 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पटना में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन ऐसे ही बारिश जारी रहेगी। सबसे ज्यादा उत्तर बिहार के जिले प्रभावित रहेंगे। तापमान 2°C-3°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:47 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कल कैसा रहेगा मौसम…

01:47 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में जाने बारिश का हाल…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments