Tuesday, September 1, 2026
Homeराज्यदिल्लीउत्तराखंड में कार बही, घर में मलबा घुसा, 5 मौतें: केदारनाथ...

उत्तराखंड में कार बही, घर में मलबा घुसा, 5 मौतें: केदारनाथ में बारिश रुकी यात्रा फिर शुरू; यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 80 घर गिरे


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP Chitrakoot Mandakini River Bihar MP Rajasthan Weather Alert | Uttarakhand Himachal Landslide

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के देहरादून में एक कार बरसाती नदी में बह गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, एक लड़की को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अल्मोड़ा के उड़यूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से आया मलबा एक घर में घुस गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

वहीं, केदार घाटी में बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम के लिए रवाना नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब उन्हें जाने दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। बिहार के जहानाबाद में दरधा नदी में अचानक पानी आने के कारण जाफरगंज पुल के ऊपर 2 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के चंदौली में वाटरफॉल में फंसे पर्यटकों को पुलिस और वन विभाग की टीम ने बचाया।

यूपी के चंदौली में वाटरफॉल में फंसे पर्यटकों को पुलिस और वन विभाग की टीम ने बचाया।

उत्तराखंड में बागेश्वर-गरुड़ मार्ग के रवाईखाल क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क बंद हो गई है।

उत्तराखंड में बागेश्वर-गरुड़ मार्ग के रवाईखाल क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क बंद हो गई है।

एमपी के सिंगरौली में देवसर-बरगवां मार्ग पर खाक पुलिया पार करते समय बाइक सवार पति-पत्नी बाढ़ में बह गए।

एमपी के सिंगरौली में देवसर-बरगवां मार्ग पर खाक पुलिया पार करते समय बाइक सवार पति-पत्नी बाढ़ में बह गए।

शिमला के खलीणी में बीती शाम भारी बारिश के बाद सड़क किनारे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं दो गाड़ियां।

शिमला के खलीणी में बीती शाम भारी बारिश के बाद सड़क किनारे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं दो गाड़ियां।

बिहार के बेगूसराय में गंगा की बाढ़ में लगभग 50 हजार लोग घिरे हुए हैं।

बिहार के बेगूसराय में गंगा की बाढ़ में लगभग 50 हजार लोग घिरे हुए हैं।

उत्तरकाशी में गंगोरी-ढोढीताल सड़क बह गई है। जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से गुजरते टीचर्स-स्टूडेंट्स।

उत्तरकाशी में गंगोरी-ढोढीताल सड़क बह गई है। जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से गुजरते टीचर्स-स्टूडेंट्स।

देशभर से मौसम से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

02:25 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड- पिथौरागढ़-देहरादून में स्कूल बंद, मसूरी रोड पर लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है। देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:24 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड- गढ़वा, पलामू सहित 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आज रांची समेत राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:22 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार- जहानाबाद में उफान पर दरधा नदी, पुल के 2 फीट ऊपर पानी

बिहार में मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है।

वहीं, बाकी 24 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर को भी बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:21 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश- अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

इस मानसूनी सीजन में मध्य प्रदेश में 74% यानी, औसत 27.7 इंच बारिश हो चुकी है। अकेले अगस्त महीने में ही 12 इंच पानी गिरा। अब सितंबर में 9.6 इंच पानी की जरूरत है। इसके बाद प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच का आंकड़ा पार होगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:20 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान- कम बरसात का रिकॉर्ड बना

राजस्थान में सोमवार को केवल डूंगरपुर में हल्की बारिश हुई। अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहा। अगस्त खत्म होने के साथ ही मानसून का एक तिहाई समय भी बीत गया। इस बार पूरे अगस्त में 68MM से भी कम बरसात हुई, जो पिछले 11 साल में दूसरी बार सबसे कम बरसात होने का रिकॉर्ड है। पूरी खबर पढ़ें…

02:18 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश- चित्रकूट में बाढ़ से 80 से अधिक मकान गिरे

यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। 80 से अधिक कच्चे मकान गिर गए हैं। रायबरेली के ऊंचाहार में बारिश के कारण पानी भरने से एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो बंद हो गई। रायबरेली में ही बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

01:50 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

01:48 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments