Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर- पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, 28 नामांकन खारिज: चार पंचायत...

उदयपुर- पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, 28 नामांकन खारिज: चार पंचायत समितियों में 223 उम्मीदवार, कल नाम वापसी का आखिरी दिन – Udaipur News




पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिले में तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच में 28 नामांकन खारिज हुए। अब उदयपुर जिले की 4 पंचायत समितियों के कुल 62 वार्डों के लिए 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक है। नाम वापसी होने के बाद इन पंचायत समितियों में चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीरें साफ हो जाएगी। कल्याणपुर में दो फॉर्म खारिज जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 66 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसमें से 2 फॉर्म खारिज होने के बाद 64 नामांकन वैध पाए गए हैं। सबसे ज्यादा खेरवाड़ा में 13 खारिज खेरवाड़ा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 72 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। स्क्रूटनी के दौरान सबसे ज्यादा 13 फॉर्म यहां निरस्त किए गए, वहीं एक नामांकन डिस्कार्ड होने के बाद अब 58 वैध उम्मीदवार बचे हैं। नयागांव के 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 68 नामांकन पत्र आए थे। यहाँ 12 फॉर्म खारिज और 4 नामांकन डिस्कार्ड होने के बाद वैध नामांकित उम्मीदवारों की संख्या 52 है। ऋषभदेव के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 50 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से 1 फॉर्म खारिज होने के बाद 49 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले हैं। पहले चरण में उदयपुर के सरपंचों का परिणाम यहां से देखें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments