उदयपुर में देर रात बिजली की चालू डीपी में से तेल चोरी करने आए बदमाश ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर भाग गए। 6 चोर दो बाइकों पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते उन्हें मौके से भागना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश ग्रामीणों के चंगुल से बचकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना डबोका थाना क्षेत्र के दरौली गांव में बुधवार देर रात करीब 1 बजे की है, जहां दो बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने बिजली की चालू डीपी में से लाइट काटकर तेल चोरी करने लग गए। एक डीपी में से तेल चोरी करने में सफल रहे, लेकिन दूसरी डीपी में से तेल चोरी करने वाले थे। करीब आधा घंटे तक लाइट नहीं आने पर ग्रामीण डीपी के पास पहुंचे, तो चोरों ने ग्रामीणों को दूर से ही देख लिया और भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरों की पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर भाग निकलने में कामयाब रहे। चोर अपने साथ लेकर आए पाने, पिलास, रस्सी सहित अन्य लोहे के औजार वहीं पर छोड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सामानों को जब्त कर लिया और जांच में जुट गई। इधर, पूरी रात बिजली गुल रहने से ग्रामीण परेशान होते रहे। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और डीपी रिपेयर का काम शुरू किया। ग्रामीण पकड़ने दौड़े तो बचकर भागे चोर क्षेत्रवासी रवि सेन और लोकेश पटेल ने बताया कि दरोली गांव में तंबोलियों के मोहल्ले में बीती रात करीब 1 बजे लाइट गुल हो गई। हम गर्मी से परेशान हो रहे थे। आधे घंटे तक लाइट नहीं आई तो हम दो-तीन लोग डीपी चेक करने गए थे। तभी दूर से हमारी आवाज सुनकर डीपी के पास खड़े चोर सतर्क हो गए और बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। हमने तुरंत दौड़कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ छुड़ाकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Source link

