32 मोतियाबिंद के मरीज चित्रकूट रेफर
मऊगंज जिले के नईगढ़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। 12 सितंबर को आयोजित इस शिविर में 187 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 32 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मोतियाबिंद क
.
रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक राममिलन प्रजापति ने बताया कि यह सेवा 2009 से जारी है। अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ये शिविर नेत्र रोगों के समय पर इलाज में मददगार साबित हो रहे हैं।
शिविर की सफलता में नृपेन्द्र सिंह पिंटू, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, राममिलन प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी रामाश्रय नामदेव, बाला प्रसाद गौतम, रामपाल सिंह और राजरमन पटेल का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने रेडक्रॉस और चिकित्सा दल के प्रयास की सराहना की।


