अशोकनगर में न्यायालय परिसर से एडवोकेट की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुना जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपए कीमत की 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डील
.
मामले में तायड़े कॉलोनी निवासी एडवोकेट रामनिवास रघुवंशी ने 29 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP 67 ZB 1025) न्यायालय परिसर में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बाइकें बरामद कर थाने में रखी हैं।
आरोपियों को ढूंढने के लिए स्पेशल टीम बनी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम ने न्यायालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में उसने अपना नाम नख पिता पृथ्वीराज मीना (40), निवासी दीतलवाड़ा, थाना राघौगढ़, जिला गुना बताया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अशोकनगर न्यायालय परिसर के अलावा राजस्थान, गुना, अशोकनगर, भोपाल, शिवपुरी और राजगढ़ में भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर एडवोकेट की बाइक सहित कुल 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान के साथ एसआई संजय गुप्ता, मसीह खान, एएसआई अभिजीत सिंह, प्रशांत भदौरिया, विनोद तिवारी, देशराज भील सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

